*रामहर्ष इंटरमीडिएट कॉलेज में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रामहर्ष इंटरमीडिएट कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सिद्धार्थनगर के विभाग प्रचारक श्री राजीव नयन जी रहे। संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि “युवा केवल देश का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति हैं।” उन्होंने युवाओं से अनुशासन, परिश्रम, संस्कार, स्वावलंबन एवं राष्ट्रहित को अपने जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रबंधक नेत्ररंजन शर्मा ने कहा कि ईमानदारी से पढ़ाई करना, अनुशासन अपनाना, समाज के प्रति संवेदनशील रहना तथा जरूरतमंदों की सहायता करना भी राष्ट्र सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है।
कार्यक्रम का संचालन नलिन श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य महेंद्र शर्मा, परीक्षा प्रमुख दिनेश मणि त्रिपाठी, शैक्षणिक समन्वयक गणेश प्रसाद विश्वकर्मा, विनोद यादव सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र उपस्थित रहे।
सह सम्पादक बृजेश पाण्डेय की रिपोर्ट