उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन खालिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया। यह कार्रवाई पंजाब और उत्तर प्रदेश पुलिस ने मिलकर एक संयुक्त अभियान के तहत की। मारे गए सभी आतंकवादी खालिस्तानी कमांडो फोर्स के सदस्य बताए जा रहे हैं। घटनास्थल से दो एके-47 राइफल, दो ग्लॉक पिस्तौल और बड़ी मात्रा में गोलियां बरामद हुई हैं। इन आतंकवादियों की पहचान गुरविंदर सिंह, रवि और जसप्रीत के रूप में की गई है। तीनों पर कुछ समय पहले पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमले में शामिल होने का आरोप था।