फाल्गुन मास के प्रारंभ में देवी सरस्वती दीनानाथ संस्कार केंद्र के तत्वावधान में वैदौली गांव के ब्रह्मर्षि बावरा शैलेंद्र ममतागृह परिसर में आयोजित नन्हे मुन्ने बच्चों की कला प्रतियोगिता में नीतीश कुमार मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो रिया राजभर ने द्वितीय शिबू चौहान एवं शिवानी चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ! प्रिया राय ने चतुर्थ तो काजल राय ने पंचम स्थान प्राप्त किया ! विष्णु कुमार ने षष्ठम स्थान तो पायल मौर्य एवं अंशिका कुमारी को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ ! सभी नन्हे मुन्ने प्रतियोगियों को गांव के जाने पहचाने धार्मिक व्यक्तित्व स्वामी विद्यासागर ने ससम्मान आशीर्वचनों के साथ पुरस्कृत किया ! इस अवसर पर उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रेश शास्त्री ने कहा – बाल मन मस्तिष्क पर कल का गहरा प्रभाव पड़ता है ! रंगों के माध्यम से चित्रों के कलाकृतियों को उकेरने के साथ-साथ बच्चों के मन मस्तिष्क पर भी सुंदर रंग का विशेष प्रभाव पड़ता है जो उनके अग्रिम जीवन को महत्वपूर्ण बनाने वाला होता है ! कार्यक्रम के संचालन में संतोष कुमार राय का विशेष योगदान रहा ! इस अवसर पर संतोष कुमार,गोलू सिंह, रामानंद कुशवाहा की विशेष उपस्थिति रही !